रीवा जिले के गुढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत महसांव में दसवीं कक्षा के छात्र के ऊपर प्राण घातक हमला करने की खबर प्रकाश में आई है हम आपको बता दें कि हायर सेकेंडरी स्कूल महसांव में पढ़ने वाले छात्र आयुष चतुर्वेदी पिता अवनीश चतुर्वेदी उम्र 16 वर्स निवासी महसांव भइया टोला के ऊपर परीक्षा देकर बाहर निकलते ही राइस मिल के समीप दर्जन भर की संख्या में मौजूद युवकों ने धारदार हथियार से हमला कर दिया।घायल आयुष चतुर्वेदी ने जानकारी देते हुए बताया कि मारपीट करने वाले युवक राजहंस स्कूल रीवा के छात्र है जिनका सेंटर हायर सेकेंडरी स्कूल महसांव में था स्कूल में ही हफ्ते भर पहले परीक्षा के दौरान कहा सुनी हो गई थी लेकिन आज परीक्षा के अंतिम दिन 12:30 बजे के लगभग वह परीक्षा देकर स्कूल से कुछ दूर घात लगाकर बैठे थे जब मैं साइकिल से घर जा रहा था तभी रास्ते में अचानक हमारे ऊपर धारदार हथियार से मारपीट करना शुरू कर दिए हल्ला गुहार सुनकर वहीं मौजूद फैमिली ढाबा के संचालक राजा चौरसिया सहित कई लोग वहां पहुंच गए लेकिन उनके पहुंचते ही मारपीट करने वाले दर्जन भर की संख्या में छात्र मोटरसाइकिल से फरार हो गए।
