मुरैना के बेरियल चौराहे के पास चंबल बस सर्विस से जुड़े लोगों की कथित दादागिरी का मामला सामने आया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार बता दे कि जागेश्वर उपाध्याय निवासी जौरा बस में बैठने के बजाय किसी दूसरे वाहन में जाने लगे, इसी बात पर बस संचालकों ने उन्हें जबरन रोक लिया।
आरोप है कि बस से जुड़े लोगों ने 60 वर्ष से अधिक उम्र के बुजुर्ग जागेश्वर उपाध्याय के साथ अभद्रता की और उनके साथ मारपीट शुरू कर दी। इतना ही नहीं, उन्हें धक्का देकर वहां से भगा दिया गया।
घटना के बाद आसपास मौजूद लोगों ने बीच-बचाव किया। स्थानीय लोगों का कहना है कि बस स्टैंड और चौराहों पर कई बार इस तरह की दबंगई देखने को मिलती है, जिससे यात्रियों को परेशानी उठानी पड़ती है।
मुरैना से बंटी सैमिल जिला ब्यूरो की खास रिपोर्ट
