जसपुरा।विकास खंड जसपुरा के तिरहार क्षेत्र अंतर्गत ग्राम मड़ौली कला स्थित पवित्र तेलहन बाबा परिसर में संचालित एसएसजीएम पब्लिक स्कूल में मां सदगुरु सेवा ट्रस्ट के तत्वावधान में विशाल नेत्र परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का संयोजन समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री विशंभर प्रसाद निषाद के मार्गदर्शन में तथा विद्यालय के प्रबंधक जयकरण निषाद के कुशल संचालन में संपन्न हुआ।
शिविर में पहुंचे चिकित्सकों और स्वास्थ्य कर्मियों की टीम ने क्षेत्र से आए सैकड़ों लोगों की आंखों की जांच कर उन्हें आवश्यक उपचार व परामर्श दिया।साथ ही आंखों की देखभाल और बीमारियों से बचाव के बारे में भी लोगों को जानकारी प्रदान की गई।इस दौरान कई जरूरतमंद मरीजों को आगे के उपचार के लिए भी परामर्श दिया गया।कार्यक्रम में प्रमुख रूप से वरिष्ठ सपा नेता पुष्पेंद्र सिंह चुनाले,रामप्रकाश निषाद, चंद्रभान निषाद,अन्नू सिंह (मड़ौली कला),राकेश सोनकर, सत्येंद्र प्रजापति,प्रदीप सोनकर, रावेन्द्र निषाद (सपा फतेहपुर), नरेंद्र शिवहरे, रामकरण निषाद सहित क्षेत्र के अनेक लोग व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।सीरज ध्वज तिवारी क्राइम ब्यूरो बांदा
