कन्नौज।जिले में गैस किल्लत की फैल रही अफवाहों को लेकर प्रशासन पूरी तरह सतर्क हो गया है। जिलाधिकारी आशुतोष मोहन अग्निहोत्री ने निगरानी के लिए तहसील स्तर पर तीन टीमें गठित की हैं, जो गैस एजेंसियों और पेट्रोल पंपों पर लगातार नजर रख रही हैं।डीएम ने स्पष्ट किया कि जनपद में एलपीजी गैस, पेट्रोल और डीजल की किसी प्रकार की कोई कमी नहीं है। उन्होंने आमजन से अपील की है कि अफवाहों पर ध्यान न दें और अनावश्यक भीड़ न लगाएं।
गैस किल्लत की अफवाहों के बीच कई गैस एजेंसियों पर सिलेंडर लेने वालों की भीड़ उमड़ रही है। प्रशासन ने बताया कि एसडीएम और सीओ के नेतृत्व में गठित टीमें जमाखोरी और कालाबाजारी पर कड़ी निगरानी कर रही हैं।
जिले में वर्तमान में 28 गैस एजेंसियां और 88 पेट्रोल पंप संचालित हैं, जहां आपूर्ति सामान्य रूप से जारी है। प्रशासन ने चेतावनी दी है कि अफवाह फैलाने या कालाबाजारी करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
बाइट -जिलाधिकारी आशुतोष मोहन अग्निहोत्री
