रीवा से कृष्णा द्विवेदी ब्यूरो की रिपोर्ट*
अधूरी नहर से प्यासे गांव: बड़ागांव में 3 किमी काम अधूरा, पानी छोड़ने की मांग पर 13 मार्च को धरने की चेतावनी
रीवा जिले के गुढ़ विधानसभा क्षेत्र में बहुती कैनाल की रतहरा डिस्ट्रीब्यूटर नहर का निर्माण अधूरा होने से कई गांवों में पानी की गंभीर समस्या बनी हुई है।
जिला पंचायत सदस्य लालमणि त्रिपाठी ने नहर में पानी छोड़ने की मांग को लेकर 13 मार्च को बाणसागर विभाग के खिलाफ धरना देने का ऐलान किया है। उन्होंने चेतावनी दी है कि अगर एक सप्ताह के भीतर नहरों में पानी नहीं छोड़ा गया तो विभागीय कार्यालय के सामने प्रदर्शन किया जाएगा।
हालांकि बड़ा सवाल यह है कि जब नहर का निर्माण ही अधूरा है तो पानी गांवों तक कैसे पहुंचेगा। जानकारी के मुताबिक ग्राम बड़ागांव में लगभग 2 से 3 किलोमीटर नहर में मिट्टी फिलिंग का कार्य अभी भी बाकी है, जिसे ठ…
रीवा से कृष्णा द्विवेदी ब्यूरो चीफ की रिपोर्ट
कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल के निर्देश पर सभी एसडीएम ने गैस गोदाम व वितरण स्थल का किया निरीक्षण
एलपीजी का नियमित वितरण कराने एवं कालाबाजारी और अफरा तफरी रोकने के उद्देश्य से किया गया निरीक्षण
घरेलू गैस उपभोक्ताओं को नियमित रूप से बिना किसी व्यवधान के एलपीजी का वितरण कराने एवं कालाबाजारी और अफरातफरी रोकने के उद्देश्य से कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल के निर्देश पर जिले के सभी अनुविभागीय अधिकारियों (राजस्व) ने गैस गोदामों व गैस वितरण स्थल का निरीक्षण किया।कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल ने निर्देशित किया है कि घरेलू परिवारों को नियमित रूप से सप्लाई सुनिश्चित करने के लिए एलपीजी वितरण में और भी उपाय शुरू किये गये हैं जिसमें पिछली डिलिवरी के 25 दिन बाद ही रिफिल बुकिंग स्वीकार की जा रही है। इसका पालन सुनिश्चित करायें। किसी भी तरह की कालाबाजारी न हो तथा कहीं भी गैस लेने के लिए भीड़ आदि की अप्रिय स्थिति न बनें। उन्होंने मॉनीटरिंग के लिए तहसीलदार एवं नायब तहसीलदार, सहायक एवं कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी व पुलिस थाना प्रभारियों को भी क्षेत्र स्थित गोदामों व वितरण स्थल की सतत निगरानी के निर्देश दिये हैं। कलेक्टर के निर्देश पर अधिकारियों ने गैस गोदाम व गैस कार्यालय एवं वितरण स्थल का निरीक्षण किया।

