मिशन शक्ति महा अभियान कार्यक्रम के तहत शिव शरण पटेल स्कूल की बालिकाओं/छात्राओं क़ो किया गया जागरूक
थाना सुजौंली पुलिस द्वारा निरंतर जारी है बालिका/ महिला सशक्तिकरण कार्यक्रम
* व्यूरो रिपोर्ट क्रांति मिश्र/अब तक न्याय बहराइच
बहराइच /आज दिनांक 16/10/2025 को मिशन शक्ति फेज 5.0 के तहत थाना सुजौली के शिव शरण पटेल स्कूल में बालिकाओं को ऑडियो वीडियो चलाकर महिला सशक्तिकरण के आदेश और निर्देशों को दिखाया सुनाया व समझाया गया उच्चाधिकारी द्वारा दिए गये आदेशो निर्देशों के क्रम मे तथा उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा संचालित जन कल्याणकरी योजना के बारे मे व बालिकाओं से उनकी समस्याओं को मद्देनजर रखते हुए महिला व बालिकाओं अपराध के प्रति उन्हें जागरूक किया गया...करियर संबंधित काउंसलिंग की गई तथा महिला संबंधी घटित अपराध की शिकायत के लिए टोल फ्री नंबर 1090 ,1098 ,1076, 112 ,181, 108.... Etc व साइबर संबंधित अपराध के शिकायत के लिए टोल फ्री नंबर 1930की जानकारी दी गई तथा बालिकाओं से उनकी समस्याओं के बारे में पूछताछ करते हुए जानकारी दी गयी।
इस मौके पर मिशन शक्ति टीम से
उ0नि0 सुमित कुमार
उप निरीक्षक चन्दन यादव
उप निरीक्षक मंजेश कुमार
म0आ0 ज्योति गुप्ता
म0आ0 प्रतिमा यादव सहित विद्यालय की काफ़ी छात्राएं बहने उपस्थिति रही! उपस्थिति छात्राओं /माताओं बहनों ने पुलिस के कार्यों की सराहना की एवं समस्त स्टॉप क़ो धन्यवाद ज्ञापित किया!
