अप्रैल माह “डॉ. आंबेडकर माह” के रूप में मनाया जाएगा, 29 अप्रैल को मास्टरबाग सिधौली में 25 हजार मोमबत्तियों के साथ होगा भव्य “प्रकाश महोत्सव”
सीतापुर/सिधौली। बहुजन समाज के महान प्रेरणास्रोत भारत रत्न बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने, भारतीय संविधान की रक्षा करने और समाज में जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से अप्रैल माह को “डॉ. आंबेडकर माह” के रूप में मनाने का ऐतिहासिक संकल्प लिया गया है। यह निर्णय राजेश कुमार सिद्धार्थ (राष्ट्रीय अध्यक्ष, डॉ. आंबेडकर संवैधानिक महासंघ) द्वारा लिया गया है।
उन्होंने बताया कि यह समस्त कार्यक्रम एक गैर-राजनीतिक सामाजिक संगठन द्वारा आयोजित किया जा रहा है, जिसका उद्देश्य केवल बाबा साहेब के विचारों का प्रचार-प्रसार, संविधान की रक्षा तथा समाज में सामाजिक और शैक्षणिक जागरूकता को बढ़ावा देना है। इस अभियान के अंतर्गत पूरे क्षेत्र में जनजागरण कार्यक्रम, विचार गोष्ठियां और जनसंपर्क अभियान चलाए जाएंगे।
कार्यक्रम की रूपरेखा के अनुसार 1 अप्रैल से 13 अप्रैल 2026 तक सिधौली क्षेत्र के विभिन्न गांवों और स्थानों पर प्रतिदिन प्रातः 10 बजे से शाम 6 बजे तक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इन कार्यक्रमों में बाबा साहेब के जीवन, उनके संघर्ष, सामाजिक न्याय के विचारों तथा संविधान की महत्ता पर चर्चा की जाएगी और लोगों को जागरूक किया जाएगा।
इस दौरान आयोजित होने वाले कार्यक्रमों के प्रमुख स्थान इस प्रकार हैं –
1 अप्रैल – डॉ. आंबेडकर पार्क, बहादुरपुर (सिधौली)
2 अप्रैल – ग्राम पंचपीर (मास्टरबाग)
3 अप्रैल – ग्राम जानकीपुर (माजरा खुर्दा)
4 अप्रैल – ग्राम कसमंडा
5 अप्रैल – ग्राम पंचायत कनमऊ (चमारपुरवा)
6 अप्रैल – तिवारीपुर (सिधौली)
7 अप्रैल – थाना कमलापुर के सामने
8 अप्रैल – दरियापुर, भौली, जयरामपुर, चंदीहरा
9 अप्रैल – ग्राम नारायणपुर (सीतारसोई)
10 अप्रैल – ग्राम शिवपुरी (माजरा सीतारसोई)
11 अप्रैल – ग्राम भुजारी
12 अप्रैल – भण्डिया
13 अप्रैल – ग्राम पिपरा कबरा बाजार
इसके अतिरिक्त 29 अप्रैल 2026 को मास्टरबाग (सिधौली) में एक भव्य “प्रकाश महोत्सव” आयोजित किया जाएगा। इस अवसर पर बाबा साहेब के सम्मान में 25,000 मोमबत्तियां जलाकर ऐतिहासिक रूप से जन्मोत्सव मनाया जाएगा। कार्यक्रम प्रातः 10 बजे से शाम 6 बजे तक आयोजित होगा। आयोजन की सफलता के लिए प्रत्येक साथी से कम से कम 5 मोमबत्तियों के सहयोग का आह्वान किया गया है।
साथ ही 14 अप्रैल 2026 को 152 विधानसभा सिधौली क्षेत्र में डॉ. भीमराव आंबेडकर जयंती धूमधाम और भव्य रूप से मनाई जाएगी।
आयोजकों ने बताया कि ब्लॉक सिधौली और गोंदलामऊ के अन्य कार्यक्रमों की सूची भी शीघ्र जारी की जाएगी। सभी समाज के लोगों से अपील की गई है कि वे इन कार्यक्रमों में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर इस जनजागरण अभियान को सफल बनाएं और बाबा साहेब के विचारों को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने में सहयोग करें।
संयोजक
राजेश कुमार सिद्धार्थ
राष्ट्रीय अध्यक्ष – डॉ. आंबेडकर संवैधानिक महासंघ
152 विधानसभा सिधौली, जनपद सीतापुर
संपर्क: 9454325236, 7905026393
जय भीम | जय भारत | जय संविधान | जय लोकतंत्र

