जौनपुर जनपद के मड़ियाहूं तहसील अंतर्गत ग्राम ददरा स्थित एस सी एल इंटरनेशनल स्कूल को इन्टर तक की मान्यता प्राप्त होने पर हरिकिर्तन (सीताराम) कार्यक्रम आयोजित किया गया।
बताते चलें कि एस. सी. एल. इंटरनेशनल स्कूल को इंटर कॉलेज की मान्यता प्राप्त होने के शुभ अवसर पर हरि कीर्तन (सीताराम ) का कार्यक्रम शनिवार को बड़े ही हर्षोल्लास के साथ किया गया। क्षेत्रीय लोगों ने इस पावन अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में पहुंच कर हरिकिर्तन का आनन्द लिया। तथा श्रद्धालु कार्यक्रम में पहुंच कर भंडारे का प्रसाद भी ग्रहण किए ।
इस उपलब्धि पर
विद्यालय परिवार को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी गई।
कार्यक्रम के अन्त में प्रबंधक छोटे लाल गुप्ता ने सभी आगंतुकों के प्रति आभार व्यक्त किया।
