गोंडा के नवाबगंज थाना में 4 अप्रैल को 50 वर्षीय मोहम्मद मुमताज संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत के मामले में बसपा नेता अब्दुल राजिक उस्मानी समेत लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया हैं । घटना के 72 घंटे बीत जाने के बावजूद अब तक किसी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। मोहम्मद मुमताज की परिजनों तहरीर पर अब्दुल राजिक उस्मानी, मोहम्मद फिरोज और फहीमूल हक उस्मानी शाहिद तीन लोगों के खिलाफ मानसिक प्रताड़ना गैर इरादतन हत्या और साजिश रचने की आरोप लगाया गया है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है। और जो भी तथ्य सामने आएंगे उसके आधार पर गिरफ्तारी की जाएगी।
पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण अभी अस्वस्थ
पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण स्वस्थ नहीं हुआ था। इसलिए शव को बिसरा जांच के लिए भेजा गया जिसकी रिपोर्ट अभी तक आनी बाकी है नवाबगंज थाना अध्यक्ष अभय सिंह ने बताया कि मोहम्मद अयाज उर्फ भोलू की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया गया है
परिवार का आरोप -चुनावी रंजिश और जमीनी विवाद
पीड़ित भाई मोहम्मद अयाज ने आरोप लगाया कि बसपा नेता अब्दुल राजिक उस्मानी और उनके साथी मोहम्मद फिरोज और फहीबुल हक उस्मानी कि उनके भाई से चुनावी रंजिश और जमीनी विवाद था। वे आए दिन झूठे आरोपो और मुकदमे है दिखाकर मुमताज को परेशान करते थे।
1 अप्रैल को हुई धमकी और गालियों की घटना
अयाज के अनुसार 1 अप्रैल को अब्दुल राजिक उस्मानी के उकसाने पर आरोपियों ने उनके घर पहुंच कर मुमताज को गालियां दी और अपमानित किया जान से मारने की धमकी दी इस घटना से मुमताज सदमे में आ गए और मानसिक अघाट हुआ।
4 अप्रैल को अस्पताल में हुई मौत
4 अप्रैल को उनकी तबीयत बिगड़ी और उन्हें अस्पताल ले जाया गया। अस्पताल में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। परिजनों का आरोप है कि मुमताज की मौत का मुख्य कारण आरोपियों का अपराधिक कृत्य ही है।
