अर्जुन रौतेला आगरा। आगरा की रॉक ताइक्वांडो फाइटर एकेडमी में ताइक्वांडो प्रतियोगिता में विजयी बच्चों को पुरस्कृत किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि क्रीड़ा भारती आगरा के जिला अध्यक्ष वीरेंद्र कुमार मित्तल, डॉ. श्रुति शर्मा, ममता बघेल, शुभम, पंकज, दीपक भाटिया, यश कुमार आदि सभी के द्वारा सरस्वती मां के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया।
बच्चों ने सभी अतिथिगणों और अभिभावकों को तरह तरह के ताइक्वांडो की गतिविधियों से अवगत कराया और सभी बच्चों द्वारा शानदार प्रस्तुति दी गई जिसे देखकर सभी मंत्रमुग्ध हो गए।
मुख्य अतिथि वीरेंद्र कुमार मित्तल ने बच्चों को मेडल पहनाकर सम्मानित किया और सभी को आशीर्वाद दिया।
डॉ. श्रुति शर्मा द्वारा सभी बच्चों को सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया गया।
कोच अमन के नेतृत्व में दिव्यांशु वर्मा का साइ सेंटर रायबरेली में चयन होने पर सभी अतिथियो ने दिव्यांशु को बधाई दी और मेडल और माला पहनाकर सम्मानित किया।
ताइक्वांडो प्रतियोगिता में विजयी बच्चों शिवंजलि , तनिष्का, विहान तनिष्का, कृष्णा, कुणाल शिवम हर्षित आरव रुद्र वर्णिका श्रष्टि सोमेश इन सभी बच्चों को मेडल, माला और सर्टिफिकेट देकर सम्मानित कर प्रोत्साहित किया गया।
कार्यक्रम का सफल संचालन कर एकेडमी के सभी सदस्यों द्वारा कार्यक्रम को सफल बनाने में भरपूर सहयोग किया।
