खंड विकास अधिकारी राकेश कुमार शुक्ला ने हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया और स्वयं भी पदयात्रा में शामिल होकर उत्साहवर्धन किया।
भारी संख्या में आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों और सहायिकाओं ने "नारी शक्ति जिंदाबाद" के नारों के साथ पिपरौली कस्बे और स्थानीय बाजारों का भ्रमण किया।
सीडीपीओ ऊषा रानी ने मिशन के मुख्य बिंदुओं पर प्रकाश डालते हुए महिलाओं को आर्थिक और सामाजिक रूप से सशक्त बनने के लिए प्रेरित किया।

