बरई जलालपुर-: कमलापुर थाने के अंतर्गत जलालपुर कस्बे में सोमवार देर शाम लगभग 7: 00 बजे सर्विस रोड पर दो बाइक आमने-सामने टकरा गई हादसे में दोनों बाइक सवार घायल हो गए। मिली जानकारी के अनुसार अजय निवासी भगौतीपुर थाना खैराबाद जलालपुर की तरफ से आ रहा था वहीं दूसरी तरफ से रामगोपाल (कोटेदार)निवासी निजामाबाद थाना कमलापुर आ रहे थे दोनों की बाइक आमने-सामने टकरा गई हादसे में दोनों गंभीरे रूप से घायल हो गए स्थानीय लोगों ने अजय को एंबुलेंस से व रामगोपाल को निजी वाहन से जिला अस्पताल भेज दिया।
