अर्जुन रौतेला। आगरा इंटरनेशनल स्कूल, जलेसर रोड़, नंदलालपुर आगरा इन दिनों क्षेत्र में अपनी उत्कृष्ट शिक्षा व्यवस्था और संस्कारयुक्त वातावरण के लिए तेजी से पहचान बना रहा है। यह विद्यालय न केवल आधुनिक शिक्षा प्रदान कर रहा है, बल्कि बच्चों में संस्कृति, एकता और इंसानियत जैसे मूल्यों का भी विकास कर रहा है।
विद्यालय की खास बात यह है कि यहां शिक्षण कार्य शहरी अनुभव वाले प्रशिक्षित अध्यापक एवं अध्यापिकाओं द्वारा कराया जाता है, जिससे बच्चों को उच्च स्तर की शिक्षा मिल रही है। स्मार्ट क्लास, अनुशासन और व्यक्तिगत ध्यान के कारण छात्र-छात्राएं बेहतर प्रदर्शन कर रहे हैं।
स्कूल प्रबंधन का उद्देश्य केवल किताबों तक सीमित शिक्षा नहीं, बल्कि बच्चों को एक जिम्मेदार और संस्कारी नागरिक बनाना है। यही वजह है कि अभिभावकों का भरोसा इस संस्थान पर लगातार बढ़ता जा रहा है।
आगरा इंटरनेशनल स्कूल शिक्षा के साथ-साथ नैतिक मूल्यों को बढ़ावा देकर क्षेत्र में एक आदर्श शिक्षण संस्थान के रूप में उभर रहा है।
