पिपरौली ब्लॉक में अभिभावकों को जागरूक करने के लिए स्कूल चलो अभियान के अंतर्गत शुक्रवार को प्राथमिक विद्यालय कालेसर से संकुल स्तरीय रैली निकाली गई।
रैली में पूर्व माध्यमिक विद्यालय कालेसर और प्राथमिक विद्यालय कालेसर के बच्चों द्वारा प्रतिभाग किया गया।
रैली का शुभारम्भ विद्यालय प्रांगण में मुख्य अतिथि पिपरौली ब्लॉक प्रमुख दिलीप कुमार यादव द्वारा हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। रैली में अध्यापकों द्वारा अभिभावकों से उनके बच्चों का नामांकन कराने की अपील की गई। रैली को कालेसर गांव में और चौराहे पर घुमाया गया। इस दौरान रैली में बच्चों द्वारा दफ्ती पर लिखे आधी रोटी खाएंगे..स्कूल पढ़ने जाएंगे, शिक्षा ऐसी सीढ़ी है..जिससे चलती पीढ़ी है आदि नारा लगाया गया। रैली में ब्लॉक प्रमुख भी बच्चों का नामांकन कराने के लिए उनके अभिभावकों से अपील कर रहे थे। रैली के बाद गीडा में कार्यरत लोगों से मिलकर उनके भी बच्चों का नामांकन कराने की बात कही गई। इस दौरान प्रधानाध्यापिका मंजू देवी, प्रधानाध्यापिका रेनू सिंह, सरोज सिंह, रिनेशा सिंह, वैरागी प्रसाद, चंदा सिंह, संगीता सिंह, पूनम त्रिपाठी, किरन सैनी, मंजूला राव सहित कई लोग अभिभावक मौजूद रहे।
