रिपोर्ट—सोनू पाठक
फरह। मथुरा जनपद के विकासखंड फरह क्षेत्र के गांव गडाया लतीफपुर और नगला राधा के बीच कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता को लेकर आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में खासा उत्साह देखने को मिला। बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने प्रतियोगिता स्थल पर पहुंचकर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।
कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन दोनों गांवों के ग्रामीणों के सहयोग से पारंपरिक रूप से वर्षों से किया जाता रहा है। इस बार भी प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने दमखम दिखाते हुए शानदार खेल का प्रदर्शन किया। मैदान में खिलाड़ियों के बीच जोरदार मुकाबले देखने को मिले, वहीं दर्शकों ने तालियों और उत्साहवर्धन से खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाया।
आयोजन के दौरान दोनों गांवों के ग्रामीणों ने मिल-जुलकर खिलाड़ियों के लिए पुरस्कारों की व्यवस्था की। प्रतियोगिता के समापन पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को पुरस्कार भेंट कर सम्मानित किया गया।
इस प्रतियोगिता मैं पूरन पाठक, कुलदीप पाठक, सूरज फौजी पाठक, अभय पाठक और नीरज सिंह इन खिलाड़ीयों को ग्रामीणों ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया।

