
1/5Image Source : google
Google Pixel 10a की कीमत में एक बार फिर से कटौती की गई है। गूगल ने इस फोन को हाल ही में लॉन्च किया है। फ्लिपकार्ट पर यह फोन लॉन्च प्राइस से 2,500 रुपये सस्ते में खरीदा जा सकता है। गूगल पिक्सल 10a में 5100mAh की बैटरी, 48MP कैमरा जैसे फीचर्स दिए गए हैं। फोन में गूगल जेमिनी AI फीचर मिलेगा।

2/5Image Source : google
गूगल का यह मिड बजट फोन एक ही स्टोरेज वेरिएंट 8GB RAM + 256GB में आता है। इसकी कीमत 49,999 रुपये है। फ्लिपकार्ट पर फोन की खरीद पर 2,500 रुपये का डिस्काउंट मिल रहा है। प्राइस कट के बाद इस फोन को 47,499 रुपये में खरीदा जा सकता है।

3/5Image Source : google
Google Pixel 10a को चार कलर ऑप्शन- Fog, Obsidian, Lavender और Berry में खरीदा जा सकता है। यह फोन 6.3 इंच के Actua pOLED डिस्प्ले के साथ आता है। इसमें 120Hz रिफ्रेश रेट का सपोर्ट दिया गया है। साथ ही, यह फोन 3,000 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस को सपोर्ट करता है। इसमें कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 7i दिया गया है।

4/5Image Source : google
गूगल का यह फोन Tensor G4 चिपसेट पर काम करता है। यह Android 16 के साथ आता है। इसमें 5100mAh बैटरी और 30W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिलेगा। इसमें 8GB रैम और 256GB स्टोरेज मिलता है।

5/5Image Source : google
फोन के बैक में डुअल कैमरा सेटअप मिलता है। इसमें 48MP का मेन और 13MP का सेकेंडरी कैमरा मिलेगा। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 13MP का कैमरा दिया गया है।

