लखनऊ के थाना वजीरगंज पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस टीम ने मंदिर में दर्शन करने गए श्रद्धालु से चैन लूट की घटना का खुलासा करते हुए चार अंतरजनपदीय लुटेरों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान हैदर अली, साहिल, सारिक और इमरान के रूप में हुई है,पुलिस के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्त कई जिलों में लूट की घटनाओं को अंजाम दे चुके हैं,इनके कब्जे से छीनी गई एक सोने की चैन, घटना में प्रयुक्त दो मोबाइल फोन,एक मोटरसाइकिल तथा एक स्कूटी बरामद की गई है,डीसीपी पश्चिम ज़ोन कमलेश दीक्षित ने घटना के सफल अनावरण पर थाना वजीरगंज इंस्पेक्टर राजेश त्रिपाठी सहित पूरी पुलिस टीम को 15 हजार रुपये पुरस्कार देने की घोषणा की है,पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर अन्य घटनाओं के संबंध में जानकारी जुटाने में लगी हुई है
