राजेश कुमार पत्रकार अब तक न्याय कौशाम्बी
कौशाम्बी। पुलिस अधीक्षक सत्य नारायण के स्पष्ट एवं सख्त निर्देशन में शुक्रवार को जनपद भर में यातायात नियमों के उल्लंघन के विरुद्ध व्यापक अभियान चलाया गया। इस दौरान पुलिस टीमों ने ट्रिपल राइडिंग, बिना हेलमेट वाहन चलाने और दोषपूर्ण नंबर प्लेट लगाकर चल रहे वाहनों पर कड़ी कार्रवाई की।अभियान के दौरान जनपद के विभिन्न स्थानों पर चेकिंग कर कुल 640 वाहनों का चालान किया गया। पुलिस ने लोगों को यातायात नियमों का पालन करने की सख्त हिदायत देते हुए कहा कि नियमों की अनदेखी करने वालों के खिलाफ आगे भी इसी तरह कठोर कार्रवाई जारी रहेगी। एसपी सत्य नारायण के नेतृत्व में चलाए गए इस अभियान से जहां सड़कों पर अनुशासन दिखाई दिया, वहीं आमजन को यह संदेश भी मिला कि जनपद में कानून व्यवस्था और यातायात सुरक्षा को लेकर पुलिस पूरी तरह गंभीर है।
