जनपद चित्रकूट, विकासखंड कर्वी अंतर्गत रंगोली गाँव मे नाली निर्माण न होने के कारण रास्ता
पर बह रहा घरो का गंदा पानी, प्रशासन मौन कर्वी (चित्रकूट) |
आपको बताते चले की केंद्र वा राज्य सरकार के द्वारा स्वच्छता अभियान के तहत लाखो करोड़ो रूपये खर्च करने के बाद भी
चित्रकूट के विकासखंड कर्वी अंतर्गत ग्राम पंचायत रंगोली में स्वच्छता अभियान के दावों की धज्जियां उड़ रही हैं।
स्थानीय ग्रामीणों का कहना है की यह समस्या गांव के मुख्य मार्ग का है विजय बहादुर के घर से लेकर बद्री प्रसाद के घर तक नाली निर्माण न होने से सारा गंदा पानी सीधे मुख रास्ता पर फैलता है स्थिति इतनी विकट है की स्कूल जाने वाले छोटे-छोटे बच्चे व राहगीर इसी बदबूदार कीचड़ से होकर गुजरने को मजबूर
इतनी भीषण गर्मी के बावजूद इस गंदगी के कारण विषैले कीड़े मकोड़े व संक्रामक बीमारियों और भयंकर महामारी फैलने का खतरा बना रहता है और ग्राम प्रधान वा सचिव नरेन्द्र मणि को कई बार अवगत कराने पर भी ग्राम पंचायत मे बजट नहीं कह कर टाल दिया जाता है ग्रामीण क्षेत्रों मे नहीं दिया जाता कोई ध्यान
प्रशासन की अनदेखी,
ग्रामीणों का कहना है कि इस समस्या के समाधान हेतु कई बार संबंधित विभाग के कर्मचारी और उच्च अधिकारियों को लिखित में सूचना दी गई परंतु अधिकारियों के इस अनदेखी से ग्रामीणों में भारी आक्रोश व्याप्त है ग्राम
प्रधान व सचिव के मिली भगत से सरकारी धन का हो रहा बंदर बांट
ग्रामीणों द्वारा जिलाधिकारी चित्रकूट और मुख्य बिकास अधिकारी से मांग की है की तत्काल प्रभाव से नाली निर्माण कार्य शुरू कराया जाए और जल भराव की समस्या से निजात दिलाई जाए ताकि नव निहाल बच्चे और आम जनता को इस गंदगी व नारकीय जिंदगी जीने की स्थित से बचाया जा सके,
`विनोद कुमार उपाध्याय
व्यूरो चित्रकूट
अब तक टीवी न्यूज़ अब. तक न्याय
