मिलीं कई खामिया*
सहजनवां गोरखपुर प्रेरणा एप के तहत गुरुवार को नायब तहसीलदार दुर्गेश चौरसिया और नायब तहसीलदार राम सूरज ने करीब आधा दर्जन परिषदीय विद्यालयों का औचक निरीक्षण किया और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
ने प्राथमिक विद्यालय सुरगहना, पूर्व माध्यमिक विद्यालय कोडरी और प्राथमिक विद्यालय अखुआपार का निरीक्षण किया।
शिक्षक मौजूद मिले, लेकिन नामांकन के सापेक्ष छात्रों की उपस्थिति कम थी विद्यालयों में साफ-सफाई ठीक मिली और मध्यान्ह भोजन बन रहा था।
प्राथमिक विद्यालय सुरगहना में शिक्षामित्र अनुपस्थित मिले, जिसकी रिपोर्ट बीएसए को भेजी गई।
नायब तहसीलदार राम सूरज ने प्राथमिक विद्यालय सहीजना, बनगांवा, जिगिना और भरवल का निरीक्षण किया।
यहां भी शिक्षक मौजूद मिले, लेकिन बच्चों की उपस्थिति कम थी।मध्यान्ह भोजन बन रहा था।दोनों अधिकारियों ने शिक्षकों को निर्देश दिया कि अभिभावकों से संपर्क कर बच्चों को नियमित स्कूल भेजने के लिए प्रेरित करें।
निरीक्षण का उद्देश्य परिषदीय विद्यालयों में पठन-पाठन, उपस्थिति और मध्यान्ह भोजन की गुणवत्ता जांचना था।
