शहर को दहला दिया। सड़क किनारे खड़े विशाल पेड़ ताश के पत्तों की तरह उखड़कर गिरने लगे। इसी बीच भमोरा थाना क्षेत्र के बमियाना विलेज से रोंगटे खड़े कर देने वाला वीडियो सामने आया। एक युवक टीनशेड के साथ हवा में उड़ गया। वीडियो देखकर हर कोई सन्न रह गया।
जान बचाने को पकड़ा था टीनशेड, हवा ने लगभग 90 फीट ऊपर उछाला
बुधवार शाम करीब 5 बजे मौसम ने अचानक पलटी मारी। बमियाना विलेज में नन्हे मियां नाम का युवक एक बारातघर के पास खड़ा था। तेज तूफान आया तो बचने के लिए उसने बारातघर का टीनशेड मजबूती से पकड़ लिया। लेकिन आंधी इतनी खतरनाक थी कि पूरा टीनशेड उखड़ गया और नन्हे मियां भी उसके साथ हवा में उड़ गया।
जानकारी के मुताबिक युवक कई फीट ऊपर उछलकर जमीन पर गिरा। हादसे में उसके हाथ-पैर की हड्डियां टूट गईं। चीख-पुकार सुनकर दौड़े ग्रामीणों ने लहूलुहान हालत में उसे अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों के मुताबिक उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।
घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में साफ दिख रहा है कि कैसे पल भर में युवक टीनशेड के साथ हवा में उड़ा। इलाके में इस हादसे के बाद दहशत का माहौल है।

