गोरखपुर। ज्येष्ठ माह के दूसरे बड़े मंगलवार को पूरे शहर में भक्ति का माहौल रहा। मंदिरों, घरों और सार्वजनिक स्थानों पर हनुमान जी की विशेष पूजा-अर्चना के साथ सुंदरकांड पाठ और भंडारे का आयोजन किया गया।
महानगर के बेतियाहाता हनुमान मंदिर में विधि-विधान से पूजा के बाद भोग लगाया गया। सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। सुंदरकांड पाठ, हनुमान चालीसा और भजन-कीर्तन के बीच पूरा परिसर भक्तिमय हो गया। मंदिर परिसर में विशाल भंडारे का आयोजन किया गया और श्रद्धालुओं को ठंडा शरबत भी वितरित किया गया। इस मंदिर की खासियत यह है कि यहां बजरंगबली के साथ भगवान शिव के भी दर्शन होते हैं। मुख्य द्वार के सामने हनुमान जी की भव्य प्रतिमा स्थापित है, जो श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र बनी रही।
मीडिया से बातचीत में आयोजन समिति के सदस्य जितेंद्र कुमार शुक्ला ने कहा, बड़े मंगल पर हनुमान जी की आराधना करने से सारे कष्ट दूर होते हैं। हर साल की तरह इस बार भी श्रद्धालुओं का उत्साह देखते ही बन रहा है। सेवा और भक्ति से ही सच्चा सुख मिलता है।ने बताया,
मैं हर बड़े मंगल को यहां दर्शन करने आती हूँ। माहौल ही इतना सकारात्मक हो जाता है कि मन को शांति मिलती है। भंडारे और शरबत वितरण से सबको सेवा का मौका भी मिलता है।अन्य भक्तों ने भी कहा कि ज्येष्ठ माह के मंगलवार को हनुमान जी की पूजा करने से मनोकामनाएं पूरी होती हैं और घर में सुख-समृद्धि आती है।
