संवाददाता विजय मिश्रा
लखनऊ। डीसीपी पश्चिम ज़ोन कमलेश दीक्षित व एडीसीपी धनंजय सिंह कुशवाहा व एसीपी काकोरी शकील अहमद के निर्देशन में थाना दुबग्गा थाना पुलिस ने एक शातिर वाहन चोर को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से दो चोरी की स्कूटी बरामद की हैं।पीड़ित शोएब मिर्ज़ा ने तीन दिन पूर्व अपनी एक्टिवा चोरी होने का मुकदमा दर्ज कराया था। इसके बाद पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और मुखबिर की सूचना के आधार पर आरोपी की तलाश शुरू की। थाना दुबग्गा इंस्पेक्टर श्रीकान्त राय के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने चोरी की एक्टिवा सहित एक अन्य स्कूटी भी बरामद की है।
इस गिरफ्तारी अभियान में उप निरीक्षक धीरज भारद्वाज, आरक्षी विपिन कुमार मौर्य, आरक्षी सतीश चौहान, आरक्षी शैलेश यादव, महिला आरक्षी लक्ष्मी तथा रिक्रूट आरक्षी ओमेश कुमार वर्मा शामिल रहे।
पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश कर न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया है।
