अर्जुन रौतेला। आगरा खंड स्नातक एमएलसी चुनाव में प्रत्याशी अंबरीश पाल सिंह (किला आवास) ने औरैया एवं इटावा जनपद में अपने जनसंपर्क अभियान को नई गति प्रदान करते हुए विभिन्न शैक्षिक संस्थानों, जनप्रतिनिधियों एवं स्नातक मतदाताओं के साथ व्यापक संवाद किया। इस दौरान तिलक इंटर कॉलेज (औरैया), तिलक महाविद्यालय (औरैया), जनता महाविद्यालय (अजीतमल) तथा जनता कॉलेज (बिधूना) सहित अनेक प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थानों में पहुंचकर उन्होंने मतदाताओं से समर्थन की अपील की।
जनसंपर्क अभियान के दौरान शिक्षकों एवं स्नातक युवाओं ने शिक्षा व्यवस्था, रोजगार, सेवा सुरक्षा तथा कार्य परिस्थितियों से जुड़ी समस्याओं को प्रमुखता से उठाया। इस अवसर पर अंबरीश पाल सिंह ने कहा कि शिक्षकों की समस्याएं स्नातकों की चिंता का विषय हैं और महाविद्यालयों की समस्याओं से निपटने हेतु वे हर समय तत्पर हैं। उन्होंने विश्वास दिलाया कि वे इन मुद्दों को मजबूती के साथ विधान परिषद तक पहुंचाएंगे।
उन्होंने कहा,
“मैं शिक्षकों और स्नातकों के विश्वास, सम्मान और अधिकारों की नई शक्ति देने के लिए प्रतिबद्ध हूं। मेरा प्रयास रहेगा कि उनकी समस्याओं का प्रभावी समाधान हो तथा शिक्षा और रोजगार के क्षेत्र में नई संभावनाओं के द्वार खुलें।”
उन्होंने आगे कहा कि शिक्षकों की सेवा सुरक्षा तथा सम्मानजनक कार्य वातावरण सुनिश्चित करने के लिए रोजगारमुखी नीतियों और बेहतर करियर अवसरों हेतु सतत प्रयास जारी रखे जाएंगे। औरैया एवं इटावा के स्नातक मतदाताओं ने विश्वास जताया कि अंबरीश पाल सिंह शिक्षा जगत और स्नातक समाज की अपेक्षाओं पर खरा उतरने वाले प्रतिनिधि सिद्ध होंगे, जो क्षेत्र में सकारात्मक बदलाव की नई दिशा प्रदान करेंगे। अभियान के दौरान प्राप्त व्यापक जनसमर्थन ने चुनावी माहौल को पूरी तरह उनके पक्ष में उत्साहपूर्ण बना दिया।
इस अवसर पर अनेक गणमान्य शिक्षाविद एवं समाजसेवी उपस्थित रहे, जिनमें प्रो. अरविंद कुमार शर्मा, प्रो. अजय शर्मा, प्रो. रामबाबू यादव, सुनील कुमार मिश्रा, प्रदीप दुबे, वीरेन्द्र सिंह भदौरिया, अशोक कुमार, प्रो. एम.पी. यादव, प्रो. नीलम शुक्ला, प्रो. पी.के. राजपूत, प्रो. प्रकाश दुबे, प्रो. ललित गुप्ता, डॉ. योगेंद्र धनगर, हरीश कुमार, प्रो. ब्रज कुमार सिंह, प्रो. पंकज गुप्ता, प्रो. रणवीर सिंह, डॉ. आई. बिहारी लाल, प्रो. डी.एस. यादव, डॉ. राजेन्द्र चौहान सहित अनेक शिक्षाविद एवं स्नातक मतदाता शामिल रहे। सभी उपस्थित शिक्षकों एवं स्नातकों ने अंबरीश पाल सिंह के प्रति अपना समर्थन व्यक्त करते हुए उन्हें शिक्षा जगत और स्नातक समाज की सशक्त आवाज बताया।
