गोरखपुर
भारतीय अटल सेना राष्ट्रवादी संगठन गोरखपुर के जिला अध्यक्ष राजकुमार आर्य की पुत्री कुमारी अवनी का जन्म दिवस संस्कार समारोह कार्यक्रम हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। बताया जाता है कि गायत्री परिवार परिबाजक के द्वारा हवन यज्ञ करते हुए परम पूज्य गुरु देव के विचारों का संकल्प लिया गया। हम बदलेंगे युग बदलेगा इस अभियान पर बच्ची को बधाई दी गई। कार्यक्रम के अन्त में केक काट कर मुंह मीठा कराया गया।इस कार्यक्रम में स्थानीय लोगों के साथ - साथ क्षेत्रीय गणमान्य लोग उपस्थित रहे। सभी लोगों ने कुमारी अवनी को आशीर्वाद प्रदान किया गया। कार्यक्रम में राजकुमार आर्य, बीना गुप्ता, रीना गुप्ता,आशी गुप्ता, सीमा गुप्ता, कुमारी अवनी, राजू मोदनवाल आदि लोग उपस्थित रहे।

