पुलिस की कार्यशैली पर उठे सवाल
कैम्पियरगंज, गोरखपुर थाना कैम्पियरगंज क्षेत्र में एक पीड़िता द्वारा लिखित शिकायत देने के तीन दिन बाद भी पुलिस की ओर से कोई ठोस कार्रवाई न होने का मामला सामने आया है। पीड़िता का आरोप है कि शिकायत के बावजूद पुलिस ने न तो उसका पक्ष सुना और न ही जांच शुरू की।सरकार की ओर से महिला सुरक्षा और त्वरित न्याय के लगातार दावे किए जा रहे हैं। लेकिन जमीनी स्तर पर स्थिति अलग नजर आ रही है। पीड़ित पक्ष का कहना है कि स्थानीय पुलिस शिकायत को गंभीरता से नहीं ले रही है। इससे पीड़िता को न्याय के लिए इधर उधर भटकना पड़ रहा है।लोगों का कहना है कि जब मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के गृह जनपद गोरखपुर में ही समय पर कार्रवाई नहीं हो पा रही है तो प्रदेश के अन्य जिलों की स्थिति का अंदाजा लगाया जा सकता है। इससे आम जनता का पुलिस प्रशासन से भरोसा कमजोर हो रहा है।क्या महिला सुरक्षा केवल भाषणों और विज्ञापनों तक सीमित है
क्या आम लोगों की शिकायतें सिर्फ कागजों तक सिमट कर रह जाएंगी
पीड़िता को न्याय के लिए और कितना इंतजार करना पड़ेगा स्थानीय लोगों ने मांग की है कि पीड़िता की शिकायत पर तत्काल कार्रवाई की जाए। मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर सख्त कार्रवाई हो और जिम्मेदार अधिकारियों की जवाबदेही तय की जाए। महिला सुरक्षा के दावों को जमीन पर उतारना जरूरी है। अब देखना यह है कि प्रशासन इस मामले में कितनी गंभीरता दिखाता है और पीड़िता को कब तक न्याय मिल पाता है। उक्त के संदर्भ में थाना प्रभारी कंम्पियरगंज से पूछने पर उन्होंने बताया कि जांच कर विधि कार्रवाई की जाएगी।
