उत्तर प्रदेश भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी पर समाजवादी पार्टी के मीडिया हैंडल से अभद्र भाषा का प्रयोग किए जाने पर जिलाध्यक्ष धर्मराज मौर्य ने दी अपनी प्रतिक्रिया।
उत्तर प्रदेश की राजनीति में बयानबाजी अब व्यक्तिगत हमलों तक पहुंचती दिखाई दे रही है जो राजनीति के गिरते स्तर को दर्शाती है। प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी पर निजी हमला समाजवादी पार्टी की घटिया सोंच हताशा और राजनीतिक दिवालियापन को उजागर करता है।समाजवादी पार्टी और उसके मीडिया हैंडल द्वारा भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं केंद्रिय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी जैसे वरिष्ठ एवं सम्मानित जनप्रतिनिधि के लिए जिस प्रकार की अभद्र,अशोभनीय और घटिया भाषा का प्रयोग किया गया है,वह केवल एक नेता का नहीं बल्कि पूरे लोकतांत्रिक मर्यादा और राजनीतिक संस्कारों का अपमान है।पंकज चौधरी वर्षों से जनता की सेवा,संगठन और विकास की राजनीति करते आए हैं। उनके खिलाफ इस प्रकार की टिप्पणी करना समाजवादी पार्टी की मानसिकता को उजागर करता है,जहां विरोध का जवाब तर्क और विचार से नहीं बल्कि गाली और अपमान से दिया जाता है।सपा को यह नहीं भूलना चाहिए कि उत्तर प्रदेश की जनता अब जातिवाद,परिवारवाद और अपमानजनक राजनीति से ऊपर उठ चुकी है। जनता उन लोगों को पसंद करती है जो विकास,राष्ट्रहित और सम्मान की राजनीति करते हैं,न कि वे लोग जो सोशल मीडिया पर विष फैलाकर अपनी कुंठा निकालते हैं।अखिलेश यादव को अपने कार्यकर्ताओं और आधिकारिक मीडिया सेल को यह सिखाना चाहिए कि राजनीति में मतभेद हो सकते हैं,लेकिन भाषा और मर्यादा कभी नहीं गिरनी चाहिए।वरिष्ठ नेताओं का सम्मान भारतीय संस्कृति का हिस्सा है,और जो दल इस मर्यादा को भूल जाता है,जनता उसे समय आने पर जवाब भी देती है।अखिलेश यादव याद रखिए पंकज चौधरी लौहपुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल के वंशज हैं,आगामी 2027 की विधानसभा चुनाव में उत्तर प्रदेश की जनता आपको अवश्य ही सबक सिखाएगी।
