आपको बताते चले कि थानाध्यक्ष सोनहा महेश सिंह* के कुशल नेतृत्व में उ0नि0 श्री तारकेश्वर यादव व महिला कांस्टेब मंजू यादव द्वारा बैडवा समय माता मंदिर थाना सोनहा में बहू वेटी सम्मेलन, मिशन शक्ति व साइबर अपराध जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें लगभग 45 की संख्या में महिलाएं व बालिकाएं मौजूद थी। महिलाओं को मिशन शक्ति फेज 5.0 के तहत सरकार द्वारा चलाई गई योजनाओं के बारे में जानकारी देकर जागरूक किया गया एवं विभिन्न हेल्प लाइन नंबरों तथा वूमेन पॉवर लाइन - 1090,पुलिस आपातकालीन सेवा - 112, एंबुलेंस सेवा - 108 ,चाइल्ड लाइन- 1098 ,स्वास्थ्य सेवा- 102 ,महिला हेल्पलाइन - 181, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन- 1076 ,साइबर हेल्पलाइन - 1930 आदि की जानकारी दी गई।इसके साथ ही देश के तीन नए आपराधिक कानूनों (भारतीय न्याय संहिता,2023; भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता ,2023; तथा भारतीय साक्ष्य अधिनियम 2023) साथ ही साथ साइबर जागरूकता अभियान के तहत साइबर अपराधों के खतरों से बचाव के उपायों के बारे में भी जानकारी दी गई जैसे साइबर फ्रॉड, डिजिटल अरेस्ट ऑनलाइन धोखाधड़ी एवं सोशल मीडिया धोखाधड़ी, वन - टाइम पासवर्ड, (OTP) चोरी, UPI फ्रॉड, साइबर बुलिंग आदि के बारे विस्तृत जानकारी दी गई तथा अपने आस पास लोगों को जागरुक करने की अपील करते हुए महिला अपराध के प्रति बिना किसी से डरे आवाज उठाने हेतु बताया गया।। आयोजन में आई महिलाओं ने इस अभियान में बढ़ चढ़कर भाग लिया और प्रसन्नता जाहिर की ।
