मनोज रस्तोगी
सीतापुर/ बिसवां के मानपुर द्वितीय प्राथमिक विद्यालय की बाउंड्री वॉल का निर्माण हो रहा है सूत्रों से मिली जानकारी प्राथमिक विद्यालय मानपुर द्वितीय की बाउंड्री वॉल का निर्माण में 20 वर्षों से अधिक पुरानी ईटों का प्रयोग करके बाउंड्री वॉल बनवाया जा रहा है।प्राथमिक विद्यालय की महिला इंचार्ज से पूछताछ में महिला इंचार्ज ने बताया स्कूल की बाउंड्री वॉल मेरे द्वारा अपने निजी बजट से कराया जा रहा है साथ में बताया इस बाउंड्री वॉल के निर्माण के लिए सरकारी कोई बजट नहीं है।उच्च अधिकारियों के कहने पर मैं अपने पैसों से बाउंड्री वॉल का निर्माण करा रही हूं और महिला इंचार्ज ने बताया हमारे स्कूल का मालवा स्कूल में ही लगवा रही हूं कहीं मैं अपने घर तो लेकर नहीं जा रही हूं अब सवाल यह खड़ा हो रहा है महिला इंचार्ज एक तरफ ईंटों को मालवा बता रही हैं।और दूसरी तरफ इस मलवे से स्कूल की बाउंड्री वॉल का निर्माण भी करा रही है ।ग्रामीणों के द्वारा बताया गया स्कूल की 20 वर्ष से अधिक पुरानी ईंटे हैं। इतनी पुरानी ईंटों से बाउंड्री वॉल बनाई जाएगी तो बाउंड्री वॉल की दिवाल क्या मजबूत रहेगी मजे की बात यह है।इधर दिवाल बन कर तैयार नहीं हो पाती है।उधर दिवाल की पुरानी ईंटों को प्लास्टर करके पुरानी ईंटों को छुपा दिया जाता है।संबंधित अधिकारियों से ग्रामीणों ने जांच की मांग इस मामले को लेकर मीडिया कर्मियों ने बेसिक शिक्षा अधिकारी अखिलेश प्रताप सिंह के COG नंबर पर फोन से जानकारी लेने की कोशिश की गई।लेकिन बेसिक शिक्षा अधिकारी ने फोन नहीं उठाया। इधर जिलाधिकारी राजा गणपति आर जी भ्रष्टाचारियो पर ताबड़तोड़ कार्यवाही करते आ रहे है। लेकिन भ्रष्टाचार करने वाले कार्यवाही का कोई असर है दिख रहा है।
