श्रीयुत गुप्त ने 91.80 प्रतिशत अंक हासिल कर किया टॉप, विद्यालय में खुशी की लहर
रिपोर्ट सुधीर वर्मा अब तक न्याय
महमूदाबाद (सीतापुर)।
सीबीएसई बोर्ड द्वारा घोषित इंटरमीडिएट परीक्षा परिणाम में क्षेत्र के प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थान सीता ग्रुप ऑफ एजूकेशन की सीबीएसई शाखा आशुतोष बृज मोहन लाल मेमोरियल कॉलेज ने शानदार सफलता हासिल कर एक बार फिर शिक्षा जगत में अपनी उत्कृष्ट पहचान कायम की है। विद्यालय का परीक्षा परिणाम अत्यंत गौरवपूर्ण रहा, जिससे छात्र-छात्राओं, अभिभावकों तथा शिक्षकों में खुशी की लहर दौड़ गई।
विद्यालय के मेधावी छात्र श्रीयुत गुप्त ने 91.80 प्रतिशत अंक प्राप्त कर इंटरमीडिएट परीक्षा में प्रथम स्थान हासिल किया और विद्यालय का नाम रोशन किया। वहीं आस्था पटेल ने 90.80 प्रतिशत अंक प्राप्त कर दूसरा स्थान प्राप्त किया। अब्दुल्ला अंसारी ने 90.20 प्रतिशत अंक हासिल कर तीसरा स्थान प्राप्त किया।
टॉप-टेन सूची में अन्य विद्यार्थियों ने भी उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए सफलता का परचम लहराया। आंचल वर्मा ने 88.80 प्रतिशत, वैभव राज वर्मा ने 88.40 प्रतिशत, अंशराज वर्मा ने 88.00 प्रतिशत, आर्यन वर्मा ने 87.60 प्रतिशत, नैंसी पोरवाल ने 86.20 प्रतिशत, प्रांजुल वर्मा ने 85.80 प्रतिशत तथा अदिति वर्मा ने 85.60 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय को गौरवान्वित किया।
विद्यालय के उत्कृष्ट परीक्षा परिणाम की जानकारी मिलते ही पूरे परिसर में उत्सव जैसा माहौल बन गया। विद्यार्थियों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया, वहीं अभिभावकों ने भी विद्यालय परिवार की सराहना करते हुए शिक्षकों के प्रयासों को सफलता का प्रमुख आधार बताया।
इस अवसर पर संस्था के चेयरमैन आरके वाजपेयी ने कहा कि विद्यार्थियों की यह उपलब्धि उनकी मेहनत, अनुशासन तथा शिक्षकों के समर्पण का परिणाम है। उन्होंने सभी सफल विद्यार्थियों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि संस्थान आगे भी गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के माध्यम से विद्यार्थियों को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने के लिए निरंतर प्रयासरत रहेगा।
विद्यालय के डिप्टी मैनेजर आंजनेय आशीष, वागीश दिनकर, क्वार्डिनेटर ऋतुजा वाजपेयी, उप प्रधानाचार्य रवि शुक्ल, मनोज गुप्त सहित समस्त शिक्षक-शिक्षिकाओं ने विद्यार्थियों की सफलता पर हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई दी तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
सीबीएसई इंटरमीडिएट परीक्षा में शानदार प्रदर्शन के बाद क्षेत्र में विद्यालय की उपलब्धि की व्यापक चर्चा हो रही है और अभिभावकों ने इसे गुणवत्तापूर्ण शिक्षा एवं बेहतर शैक्षिक वातावरण का परिणाम बताया है।

