श्रीकृष्ण भास्कर सह संपादक अब तक न्याय न्यूज आपको अवगत कराते चलें कि
ग्राम शेरपुर कला में पारिवारिक विवाद व मारपीट की घटना में एक व्यक्ति की मृत्यु होने के सम्बन्ध में। FIR दर्ज, सभी 05 अभियुक्तगण गिरफ्तार
थाना पूरनपुर क्षेत्रान्तर्गत ग्राम शेरपुर कला निवासी नेहा पत्नी हसीब खां / पुत्री इरशाद खां उम्र करीब 26 वर्ष के साथ पारिवारिक विवाद एवं आपसी कहासुनी को लेकर पति-पत्नी में विवाद हुआ था। इसकी जानकारी नेहा द्वारा अपने मायके पक्ष को दी गयी, जिस पर उसका भाई जीशान तथा चाचा जानिसार बातचीत करने हेतु हसीब खान के घर गये।
बातचीत के दौरान दोनों पक्षों में कहासुनी एवं मारपीट हो गयी, जिसमें जीशान, जानिसार तथा दूसरे पक्ष के कुछ लोगों को भी चोटें आयीं। बीच-बचाव में नेहा को भी चोट आयी। सभी घायलों को उपचार हेतु सीएचसी पूरनपुर लाया गया, जहाँ से जीशान की हालत गंभीर होने पर जिला चिकित्सालय पीलीभीत रेफर किया गया, जहां चिकित्कसों द्वारा जीशान को मृत घोषित कर दिया। पुलिस द्वारा शव को कब्जे में लेकर पंचायतनामा की कार्यवाही कर पोस्टमार्टम हेतु भेजा गया है।
थाना पूरनपुर पर प्राप्त तहरीर के आधार पर मु0अ0सं0 0202/2026 धारा 85/352/103(1)/191(2)/191(3)/190/118(1)/3(5) बी0एन0एस0 पंजीकृत किया गया है।
अभियुक्तगण 1. हसीब खान उम्र करीब 37 वर्ष, 2. मोहिद खान उर्फ बड़े उम्र करीब 50 वर्ष, 3. शबीब उर्फ छोटे उम्र करीब 35 वर्ष, 4. मोनिश उम्र करीब 20 वर्ष, 5. फैज उम्र करीब 22 वर्ष को पुलिस हिरासत में लिया गया है। अग्रिम आवश्यक विधिक कार्यवाही प्रचलित है।
