खजनी/गोरखपुर सीबीएसई बोर्ड की इंटरमीडिएट परीक्षा में द्रौपदी देवी त्रिपाठी इंटर कॉलेज, रुद्रपुर खजनी की छात्रा शगुन सिंह ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। सहजनवा ब्लॉक के खजुरी निवासी शगुन सिंह ने 94.8% अंक अर्जित कर न केवल अपने माता-पिता बल्कि पूरे क्षेत्र का मान बढ़ाया है।शगुन सिंह पुत्री स्नेह लता सिंह हैं। उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता, गुरुजनों और सभी शुभचिंतकों के आशीर्वाद व मार्गदर्शन को दिया है।
शगुन की इस उपलब्धि पर विद्यालय परिवार, शिक्षकों और परिजनों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।
