छत्तीसगढ़ में नक्सल विरोधी अभियान की बड़ी सफलता: 208 नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण
रायपुर/उत्तरी बस्तर (छत्तीसगढ़): छत्तीसगढ़ पुलिस को नक्सल विरोधी अभियान में एक बड़ी उपलब्धि हासिल हुई है। उत्तरी बस्तर के अबुझमाड़ क्षेत्र में 208 नक्सलियों ने हथियार डाल दिए, जिनमें 110 महिलाएं और 98 पुरुष शामिल हैं।
आत्मसमर्पण करने वाले नक्सलियों ने कुल 153 हथियारों के साथ पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण किया। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, यह आत्मसमर्पण अभियान नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में शांति बहाली की दिशा में एक बड़ा कदम है।
राज्य सरकार और पुलिस प्रशासन का मानना है कि यह कदम “लाल आतंक से मुक्ति” की दिशा में मील का पत्थर साबित होगा और क्षेत्र में विकास व मुख्यधारा में लौटने की प्रक्रिया को गति देगा।
