चौरी-चौरा, गोरखपुर वन भारत सिटीजन पार्टी (ओबीसी पार्टी) के राष्ट्रीय अध्यक्ष काली शंकर यदुवंशी के लगातार संघर्ष और RTI से हुए खुलासों के बाद जिला प्रशासन सक्रिय हो गया है।
यदुवंशी द्वारा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और मुख्य सचिव को साक्ष्यों सहित शिकायत भेजे जाने के बाद जिलाधिकारी गोरखपुर ने आज स्वयं मुंडेरा बाजार स्थित सम्पार संख्या 147B रेलवे ओवरब्रिज का दौरा किया। DM ने सेतु निगम के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ मौके पर शासन को भेजे गए तथ्यों की गहन जांच की।यदुवंशी ने बताया कि जनता के हित में पूर्व में स्वीकृत Y मॉडल को बिना किसी नए शासनादेश के L मॉडल में बदल दिया गया। यह बदलाव कुछ रसूखदारों के निजी लाभ के लिए किया गया और मुख्यमंत्री को अंधेरे में रखा गया। यह सीधे तौर पर बड़ा प्रशासनिक भ्रष्टाचार है।
इस जनविरोधी बदलाव के खिलाफ यदुवंशी के नेतृत्व में क्षेत्र के व्यापारी, किसान और आम जनता ने लगातार प्रदर्शन किया। उसी दबाव का नतीजा है कि आज DM को मौके पर आना पड़ा।
काली शंकर यदुवंशी ने जिला प्रशासन और राज्य सरकार से मांग की है कि चौरी-चौरा की लाखों जनता की समस्या के स्थायी समाधान के लिए रेलवे ओवरब्रिज का मूल Y मॉडल तत्काल बहाल किया जाए।
उन्होंने कहा कि Y मॉडल से मुंडेरा बाजार के सैकड़ों व्यापारियों का रोजगार उजड़ने से बचेगा और व्यापारिक सुगमता आएगी।
यदुवंशी ने कहा,जनता के हक की यह लड़ाई निर्णायक मोड़ पर है। जब तक धरातल पर Y मॉडल का निर्माण शुरू नहीं होता, आंदोलन जारी रहेगा।
