अब तक न्याय/विनय शुक्ला
विनय शुक्ला
कसमंडा सीतापुर
छठे मंगल के शुभ अवसर पर विकासखंड परिवार की ओर से ब्लॉक के मुख्य गेट पर विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। भंडारे की शुरुआत ब्लॉक प्रमुख मुन्नी देवी एवं खंड विकास अधिकारी राकेश कुमार श्रीवास्तव ने श्री हनुमान जी की प्रतिमा का पूजन अर्चन कर दीप प्रज्वलित करते हुए शुरुआत की। भंडारे में,पूडी सब्जी के साथ हलवा का प्रसाद वितरण किया गया। प्रसाद वितरण में सचिव, विवेक कुमार,गणेश कुमार , अनुराग, सुशील यादव, आकिब जमाल,रागिनी शर्मा नीतू मिश्रा , वंदना भारती, भारती साहू आदि लोगों ने श्रद्धा भाव से सहयोग किया। जिसमें कमलापुर नगर वासियों सहित क्षेत्र के सैकड़ो लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया । इस शुभ अवसर पर कसमंडा क्षेत्र के ग्राम प्रधान ,क्षेत्र पंचायत सदस्य एवं सम्मानित पत्रकार बंधु व विकासखंड स्टाफ सहित सैकड़ो भक्तों ने सम्मिलित होकर प्रसाद ग्रहण किया।
