युवराज गौतम रिपोर्टर लखनऊ
प्राथमिक विद्यालय अलीनगर खुर्द में बच्चों ने सजाए दीपकः
छात्रों ने प्रतियोगिता में भाग लिया, शिक्षकों ने दीपावली का महत्व समझाया
लखनऊ के सरोजनी नगर स्थित प्राथमिक विद्यालय अलीनगर खुर्द में शनिवार को दीपावली का पर्व मनाया गया। इस अवसर पर बच्चों ने दीपक सजाए और सुंदर रंगोलियां बनाईं। शिक्षकों ने उन्हें दीपावली के महत्व के बारे में जानकारी दी। विद्यालय में दीपक सजाने की एक प्रतियोगिता आयोजित की गई, जिसमें कई बच्चों ने अपने दीयों को खूबसूरती से सजाया। कक्षा पांच के छात्रों ने विशेष रूप से रंगोली बनाने में हिस्सा लिया। छात्रों ने स्वयं दीपक तैयार कर उन्हें आकर्षक ढंग से सजाया। बच्चों ने छोटे पटाखे जलाए, टॉफियां खाईं और एक-दूसरे को दीपावली की शुभकामनाएं दीं। शिक्षकों ने सभी बच्चों को त्योहार के महत्व से अवगत कराया और उन्हें छुट्टियों में दीपावली कैसे मनाई, इस पर एक लेख लिखकर लाने का कार्य दिया। यह आयोजन आभा शुक्ला, सतीश कुमार, रीना त्रिपाठी, नसीम सेहर और सरिता देवी के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ।
