युवराज गौतम रिपोर्टर लखनऊ
सलाहकार समिति सदस्य ने दीपावली पर बांटे उपहारः सरोजनी नगर में ने ग्रामीणों संग मनाई दीपावली, जरूरतमंदों को बांटे उपहार
लखनऊ के सरोजनी नगर में दीपावली के पावन पर्व पर दूरसंचार मंत्रालय भारत सरकार की सलाहकार समिति के सदस्य संजीव कुमार मिश्रा उर्फ फ़न्टन ने क्षेत्र का दौरा किया। उन्होंने अपनी महिला संगठन टीम की सम्मानित बहनों और साथियों के साथ मिलकर दीपावली की खुशियाँ साझा कीं।इस अवसर पर संजीव मिश्रा ने ग्रामसभा माती, ठकुराइन खेड़ा, कमलापुर, मवैया, गढ़ी, परवर पश्चिम, परवर पूरब और जैंती खेड़ा का दौरा किया। उन्होंने उपहार वितरित कर सभी को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएँ दीं और उनके जीवन में सुख, शांति तथा समृद्धि की कामना की। क्षेत्र की महिलाओं ने बताया कि संजीव मिश्रा निरंतर क्षेत्र में आते रहते हैं। वे मजबूर, लाचार और निर्धन लोगों के स्वास्थ्य संबंधी तथा अन्य परेशानियों में मदद करते हैं। महिलाएं अक्सर बताती हैं कि संजीव मिश्रा कभी क्षेत्र में साड़ियाँ बाँटते हैं तो कभी किसी की परेशानी का पता लगते ही पहुँचकर आर्थिक रूप से सहायता करते हैं। सभी ग्रामीणों ने संजीव मिश्रा को उनके सहयोग के लिए धन्यवाद दिया।
