जान से मारने की धमकी
सहजनवा गोरखपुर नगर पंचायत सहजनवा के लुचुई वार्ड में संपत्ति के बंटवारे को लेकर हुए विवाद में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। पीड़ित ने थाने में तहरीर देकर अपने ही भाई के विरुद्ध मारपीट और धमकी देने का आरोप लगाया है।
पीड़ित दुधनाथ प्रजापति निवासी लुचुई वार्ड नं. 7 के अनुसार, 15 जून 2026 की शाम लगभग 6:30 बजे वह अपने घर के दूसरे फ्लोर पर सटरिंग का कार्य करा रहा था। इस दौरान आरोपी भाई ने विरोध करते हुए कहा कि दूसरे फ्लोर में उसका भी हिस्सा है, इसलिए कार्य बंद किया जाए। बंटवारा पहले ही हो चुका है, इसी बात को लेकर दोनों में कहासुनी हो गई।आरोप है कि विवाद बढ़ने पर आरोपी भाई ने गाली-गलौज करते हुए ईंट से दुधनाथ के सिर पर वार कर दिया। सिर में चोट लगने से वह लहूलुहान हो गया। जब पीड़ित चीखा तो आरोपी ने जान से मारने की धमकी देकर मौके से फरार हो गया।
पीड़ित द्वारा थाना सहजनवा में लिखित तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की गई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
