गोरखपुर, थाना गीडा NH-28 पर लापरवाह ड्राइविंग का एक और नमूना। थाना गीडा क्षेत्र में ट्रक और कार में टक्कर से सौरभ तिवारी, ग्राम भीटी रावत थाना सहजनवां के रहने वाले हैं। सोमवार वार को सुबह करीब 10 बजे गैस सिलेंडर लदी ट्रक ने कार को पीछे से टक्कर मार दी। सौरभ तिवारी अपनी कार UP 53FP 0957 से गोरखपुर ऑफिस जा रहे थे साथ में अपनी पत्नी को ले जा रहे थे।दाना-पानी होटल से 300 मी पूर्व बाएं से गोरखपुर की तरफ जा रहे थे पीछे से तेज गति से आ रही गैस सिलेंडर लदी ट्रक ने कार में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर के बाद कार ट्रक के आगे फंस गई और सड़क पर जाम लग गया।
टक्कर होते ही ट्रक ड्राइवर गाड़ी से उतरकर मौके से फरार हो गया। राहत की बात ये रही कि हादसे में किसी की जान-माल की कोई क्षति नहीं हुई। सौरभ तिवारी बाल-बाल बच गए। गैस सिलेंडर लदी ट्रक नंबरUP42BT0019हैं। ट्रक गैस सिलेंडर लदा होने के कारण हादसा और भी भयावह हो सकता था, पर ईश्वर की कृपा से बड़ा नुकसान टल गया।
सूचना पर गीडा पुलिस मौके पर पहुंची। क्रेन की मदद से क्षतिग्रस्त कार को हटाकर जाम खुलवाया गया। पुलिस ने फरार ट्रक ड्राइवर की तलाश शुरू कर दी है। सीसीटीवी और गवाहों के आधार पर ट्रक का नंबर के आधार पर गाड़ी बांसगांव का बताई जा रही है।NH-28 पर ओवरस्पीड और लापरवाह ड्राइविंग आए दिन हादसों को न्योता दे रही है। पुलिस ने वाहन चालकों से सावधानी बरतने की अपील की हैं।
