250 से अधिक प्रतिभागियों ने लिया भाग, रक्तदान, योग एवं स्वास्थ्य जागरूकता का दिया संदेश
अर्जुन रौतेला आगरा। विश्व रक्तदान दिवस, अंतरराष्ट्रीय योग दिवस सप्ताह एवं फिट इंडिया अभियान के अंतर्गत क्रीड़ा भारती, आगरा द्वारा जिला अध्यक्ष वीरेन्द्र कुमार मित्तल के नेतृत्व में रविवार को एक साइकिल रैली, रक्तदान जागरूकता एवं योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं एवं नागरिकों में स्वास्थ्य, फिटनेस, योग, रक्तदान एवं पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के “फिट इंडिया, हिट इंडिया” के संदेश को जन-जन तक पहुंचाना था।
साइकिल रैली का शुभारंभ प्रातः बल्केश्वर महादेव मंदिर से विधिवत पूजा-अर्चना एवं नारियल फोड़कर किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ महंत अर्चित पांडे, राजू अग्रवाल (खुशबू नमकीन), जिला अध्यक्ष वीरेन्द्र कुमार मित्तल, प्रयास फाउंडेशन की पूरी टीम, नेमिरा मेमोरियल सोसायटी के ऋषि मित्तल व वेद मित्तल, रीना जालान, डॉ. स्वामी चंद्रा एवं अन्य अतिथियों द्वारा हरी झंडी दिखाकर किया गया।
रैली बल्केश्वर महादेव मंदिर से प्रारंभ होकर डॉलीज पब्लिक इंटर कॉलेज होते हुए अग्रवन गौशाला (वाटर बॉक्स) पर संपन्न हुई। इस अवसर पर खिलाड़ियों, युवाओं, महिलाओं एवं बच्चों सहित 250 से अधिक प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। पूरे मार्ग में प्रतिभागियों ने साइकिलिंग के माध्यम से फिटनेस, योग, रक्तदान एवं पर्यावरण संरक्षण का संदेश जन-जन तक पहुंचाया।
कार्यक्रम के दौरान योग के महत्व पर प्रकाश डालते हुए बताया गया कि नियमित योग से शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य बेहतर होता है, रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है तथा व्यक्ति तनावमुक्त जीवन जी सकता है। वहीं विश्व रक्तदान दिवस के अवसर पर उपस्थित लोगों को रक्तदान के महत्व एवं उससे होने वाले सामाजिक लाभों की जानकारी दी गई तथा अधिक से अधिक लोगों को स्वैच्छिक रक्तदान के लिए प्रेरित किया गया।
इस अवसर पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के वरिष्ठ कार्यकर्ता, सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि, खेल प्रेमी एवं गणमान्य नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। कार्यक्रम में मोना भाई, श्याम बंसल, योगेश, दीपू, राजेश कुलश्रेष्ठ, रूपेश, रीनेश मित्तल, भारत, राशिद खान, हरि बोल परिवार के सदस्य, प्रयास फाउंडेशन की टीम, गिर्राज बंसल, राकेश जैन, पवन दिवाकर सहित अनेक सामाजिक कार्यकर्ताओं ने सहभागिता की।
साथ ही मनीष नेमिरा मित्तल, रीना जालान, डॉ. स्वाति चंद्रा, ऋषि मित्तल, वेद मित्तल, शिक्षा, मानसी एवं समस्त मिग्फ्रे परिवार ने आयोजन को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया।
इस अवसर पर मनीष नेमिरा मित्तल ने कहा कि “स्वस्थ शरीर ही सफलता और राष्ट्र निर्माण का आधार है। युवाओं को नियमित व्यायाम, खेल, योग एवं साइकिलिंग को अपने जीवन का हिस्सा बनाना चाहिए, क्योंकि फिट युवा ही विकसित भारत की सबसे बड़ी शक्ति हैं।”
क्रीड़ा भारती, आगरा के जिला अध्यक्ष वीरेन्द्र कुमार मित्तल ने कहा कि “योग, खेल, व्यायाम, साइकिलिंग और रक्तदान जैसे सेवा कार्य स्वस्थ एवं सशक्त समाज की आधारशिला हैं। प्रत्येक नागरिक को अपने दैनिक जीवन में फिटनेस को अपनाना चाहिए तथा समय-समय पर रक्तदान कर मानव सेवा में योगदान देना चाहिए।”
आयोजकों ने बताया कि यह आयोजन केवल एक खेल गतिविधि नहीं, बल्कि स्वास्थ्य, योग, रक्तदान जागरूकता, पर्यावरण संरक्षण एवं राष्ट्रहित से जुड़ा जन-अभियान है। क्रीड़ा भारती का उद्देश्य युवाओं, महिलाओं एवं बच्चों को खेल एवं फिटनेस गतिविधियों से जोड़कर स्वस्थ, सशक्त एवं विकसित भारत के निर्माण में सहयोग देना है।
इस अवसर पर डोली पब्लिक इंटर कॉलेज पर प्रतिभागियों को शीतल जल व शीतल जल व पेय की व्यवस्था की गई तथा अग्रवन पर अल्पाहार भी दिया गया।
कार्यक्रम के सफल आयोजन में नूपुर सिंघल, निर्मल चौहान का विशेष सहयोग प्राप्त हुआ।
इस अवसर पर मिग्फ्रे परिवार की तरफ से वीना, पायल, धर्मेश, सौरभ, मयंक, गीता, ममता, वर्षाआदि उपस्थित रहे।
