श्रीकृष्ण भास्कर सह संपादक अब तक न्याय न्यूज आपको अवगत कराते चलें कि
दिनांक 14.06.2026 को विश्व रक्तदाता दिवस के अवसर पर पुलिस अधीक्षक महोदय एवं जिलाधिकारी महोदय पीलीभीत द्वारा स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय, पीलीभीत स्थित ब्लड बैंक में आयोजित स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने नियमित स्वैच्छिक एवं अवैतनिक रक्तदान करने तथा समाज को रक्तदान के प्रति जागरूक करने का संकल्प लिया।
इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक महोदय ने कहा कि रक्तदान मानवता की सबसे बड़ी सेवाओं में से एक है। रक्त का कोई कृत्रिम विकल्प उपलब्ध नहीं है तथा आवश्यकता पड़ने पर केवल मानव द्वारा किया गया रक्तदान ही किसी जरूरतमंद व्यक्ति का जीवन बचा सकता है। उन्होंने स्वस्थ व्यक्तियों से नियमित रक्तदान करने एवं अन्य लोगों को भी इसके लिए प्रेरित करने की अपील की।
कार्यक्रम के दौरान रक्तदाताओं का उत्साहवर्धन किया गया तथा रक्तदान करने वाले व्यक्तियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।
