कृष्ण भास्कर सह संपादक अब तक न्याय न्यूज
आपको अवगत कराते चलें कि इग्नू अध्ययन केन्द्र-27131 में सी.जी.एन.पी.जी.काॅलेज, गोला गोकर्णनाथ जिला खीरी
जुलाई-2026 सत्र में प्रवेश प्रक्रिया आरम्भ है।
इग्नू अध्ययन केन्द्र-27131 सी.जी.एन.पी.जी.काॅलेज गोला के इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) में अध्ययनरत विद्यार्थियों के लिए जुलाई-2026 में ओ.डी.एल. (ODL) मोड तथा आॅनलाइन मोड में 328 से अधिक कार्यक्रमों में प्रवेश लेने हेतु अधिसूचना जारी हो गई है। इच्छुक अभ्यर्थी इग्न ूकी आधिकारिक बेवसाइट www.ignou.ac.in पर जाकर ओ.डी.एल.(ODL) मोड तथा आॅनलाइन मोड में 15 जुलाई-2026 तक प्रवेश के लिए आवेदन कर सकते हैं। विश्वविद्यालय के द्वारा जुलाई-2026 सत्र में राष्ट्रीय शिक्षा नीति के अनुरूप कला स्नातक वर्ग के अन्तर्गत- अर्थशास्त्र, अंग्रेजी, हिन्दी, इतिहास, राजनीतिशास्त्र, मनोविज्ञान, लोकप्रशासन, संस्कृत, समाजशास्त्र, उर्दू, शिक्षाशास्त्र एवं सेवा प्रबन्धन, पत्रकारिता एवं डिजिटल मीडिया, पर्यटल प्रबन्धन, गृह-विज्ञान विषयों में प्रवेश लिया जा सकता है। विज्ञान स्नातक वर्ग के अन्तर्गत-मानव विज्ञान बायो-केमिस्ट्री, अनुप्रयुक्त विज्ञान ऊर्जा (एप्लाईड साईन्स एनर्जी), खाद्य सुरक्षा और गुणवत्ता प्रबन्धन तथा गणित विषयों में प्रवेश लिया जा सकता है। इनके अतिरिक्त सामान्य कला, विज्ञान एवं वाणिज्य विषयों में भी प्रवेश उपलब्ध है। इग्नू इसके अतिरिक्त परास्नातक, डिप्लोमा, परास्नातक डिप्लोमा, प्रमाण-पत्र एवं परास्नातक प्रमाण-पत्र कार्यक्रमों में भी प्रवेश उपलब्ध है। इग्नू के एग्रीबिजिनेस मैनेजमेण्ट, कन्स्ट्रक्शन मैनेजमेण्ट, फाईनेन्सियल मैनेजमेण्ट, हेल्थकेयर एण्ड हाॅस्पिटल मैनेजमेण्ट, ह्यूम रिर्सोस मैनेजमेण्ट, मार्केटिंग मैनेजमेण्ट एवं आॅपरेशन मैनेजमेण्ट विषयों में परास्नातक प्रबन्धन के कार्यक्रमों में भी प्रवेश लिया जा सकता है। वरिष्ठ क्षेत्रीय निदेशक एवं प्रमुख डाॅ0 अनिल कुमार मिश्र ने बताया कि 25 मई 2026 से इग्नू ने जुलाई 2026 सत्र के लिए प्रवेश आरम्भ की है, इसके लिए इच्छुक अभ्यर्थियों को समर्थ पोर्टल पर जाकर सर्वप्रथम अपनी डिई.बी. आईडी बनानी होगी। इससे पूर्व उन्हें सबसे पहले ए.बी.सी. (ABC) आई.डी. बनाकर डि.ई.बी. आईडी के रजिस्ट्रेशन पेज पर अपने ई-मेल आई.डी. तथा मोबाईल नम्बर के माध्यम से प्रवेश के लिए आवेदन करना होगा। क्षेत्रीय निदेशक डाॅ0 रीना कुमारी ने बताया कि इग्नू क्षेत्रीय केन्द्र के अन्तर्गत उत्तर प्रदेश के बत्तीस जिलों में इग्नू के अध्ययन केन्द्र स्थापित किये गये हैं। इन अध्ययन केन्द्रों के माध्यम से तथा क्षेत्रीय केन्द्र पर स्थित प्रवेश सहायता डेस्क पर जाकर प्रवेश लेने के लिए अधिक जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। इग्नू क्षेत्रीय केन्द्र, लखनऊ तथा अध्ययन केन्द्रों में प्रवेश के लिए जरूरी सहायता भी प्रदान की जाती है। अभ्यर्थी अन्य किसी भी प्रकार की जानकारी एवं सहायता हेतु किसी भी कार्यदिवस में इग्नू क्षेत्रीय केन्द्र, लखनऊ के वृन्दावन योजना, तेलीबाग स्थित कार्यालय या दूरभाष सं0 0522-2442832 या ई-मेल rclucknow@ignou.ac.in पर सम्पर्क कर सकते हैं। क्षेत्रीय निदेशक इग्नू क्षेत्रीय केन्द्र लखनऊ के डा. अनिल कुमार मिश्रा ने बताया कि इग्नू अध्ययन केन्द्र पर 36 विषयों में पीएचडी कराई जाएगी। इसके लिए आधिकारिक पोर्टल पर एक जुलाई से आवेदन शुरू हो जाएंगे। डाॅ. मिश्रा ने यह भी बताया कि आवेदन के लिए परास्नातक में न्यूनतम 55 प्रतिशत अंक अनिवार्य हैं जबकि आरक्षित श्रेणियों को 05 प्रतिशत छूट दी जाएगी। इसमें फुल टाइम और पार्ट टाइम के लिए आवेदन कर सकेंगे।अधिक जानकारी विश्वविद्यालय की बेवसाइट www.ignou.ac.in से प्राप्त कर सकते है। प्रवेश/परीक्षा सम्बन्धी विस्तृत जानकारी हेतु समन्वयक डाॅ अरूण कुमार सिंह के मोबाइल-9452153002
