श्रीकृष्ण भास्कर सह संपादक अब तक न्याय न्यूज आपको अवगत कराते चलें कि
आगामी मोहर्रम पर्व के दृष्टिगत अपर पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा थाना जहानाबाद पर पीस कमेटी बैठक का आयोजन किया गया।*
आगामी मोहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न कराए जाने के उद्देश्य से अपर पुलिस अधीक्षक श्री विक्रम दहिया एवं सहायक पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी सदर सुश्री नताशा गोयल द्वारा थाना जहानाबाद परिसर में पीस कमेटी बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में क्षेत्र के विभिन्न समुदायों के धर्मगुरुओं, ताजियादारों, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं संभ्रांत व्यक्तियों ने प्रतिभाग किया। उपस्थित जनों से अपील की गई कि मोहर्रम पर्व के दौरान शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस प्रशासन का पूर्ण सहयोग करें। साथ ही किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें, सोशल मीडिया पर भ्रामक अथवा अपुष्ट जानकारी प्रसारित न करें तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि अथवा व्यक्ति की सूचना तत्काल पुलिस को दें
