श्रीकृष्ण भास्कर सह संपादक अब तक न्याय न्यूज आपको अवगत कराते चलें कि
जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने पीजीटी प्रारंभिक परीक्षा के केन्द्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का लिया जायजा
पीलीभीत सूचना विभाग 14 जून 2026/जिलाधिकारी ज्ञानेन्द्र सिंह एवं पुलिस अधीक्षक सुकीर्ति माधव ने आज यूपीपीएससी के तहत जनपद में सम्पन्न कराई जा रही प्रवक्ता (GIC Lecturer) भर्ती परीक्षा 2025 को सकुशल व निर्विघन ढं़ग से सम्पन्न कराने के दृष्टिगत आज ड्रमण्ड राजकीय इंटर कालेज, राजकीय बालिका इंटर कालेज, सनातन धर्म बांके बिहारी राम इण्टर कालेज व राजकीय पाॅलिटेक्निक कालेज के परीक्षा केन्द्रों पहुंचकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। जिलाधिकारी ने सीसीटीवी कैमरों की व्यवस्था, कन्ट्रोल रूम, स्ट्रांग रूम व अन्य व्यवस्थाओं को देखा। निरीक्षण के दौरान स्टैटिक मजिस्टेªट को निर्देश दिये गये कि परीक्षा के दौरान नियमित कक्षों का भ्रमण करें तथा किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाये। किसी भी प्रकार की समस्या आने पर उच्चाधिकारियों को तत्काल अवगत कराया जाये।
निरीक्षण के दौरान अपर जिलाधिकारी (न्यायिक), उप जिलाधिकारी सदर, स्टैटिक मजिस्टेªट, केन्द्र व्यवस्थापक, कक्ष निरीक्षक उपस्थित रहे।
