बीडीओ की चुप्पी और सचिव की मनमानी से जनता परेशान
बीडीओ की चुप्पी और सचिव की मनमानी से जनता परेशान
बस्ती/कप्तानगंज......भारत सरकार भले ही भ्रष्टाचार मुक्ति का दावा करती है लाखों रुपए खर्च कर बैनरों पोस्टरों के माध्यम से ढिंढोरा पीटवा रही है ।सरकारी दावे महज दिखावा बनकर रह गया है। कप्तानगंज ब्लाक के चर्चित सचिव पंकज सिंह का मृत्यु प्रमाण पत्र फार्म फाड़कर फेंकने का ताजा मामला सुर्खियों में है।
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार एक व्यक्ति ने अपनी मां का मृत्यु प्रमाण पत्र बनवाने के लिए फार्म भरकर दिया था ।जिनका देहांत 4 जून को हुआ था ।सचिव द्वारा सुविधा शुक्ल की मांग की गई। मांग पूरा न करने पर अमर्यादित भाषा का प्रयोग करते हुए फार्म फाड़ कर फेंकने की घटना से पीड़ित आहत हैं। पीड़ित ने बताया कि जब तक सुविधा शुल्क नहीं मिलेगा तब तक आपको प्रमाण पत्र नहीं दिया जाएगा।ऑफिस से दुतकार खाने के बाद पीड़ित किसी तरीके से ₹200 लेकर साहब के चेंबर में पहुंचकर नजराना पेश किया। लगभग दो हफ्ते बीत चुका पीड़ित को अभी तक कागज नही मिल पाया है ।सवाल यह है कि क्या सचिव पंकज सिंह को सरकार वेतन नही देती हैं जो सरकारी कागज बनाने के नाम पर गरीब जनता से रिश्वत की डिमांड करते हैं । सवाल यह भी है कि सेवा के अंतिम दौर में पहुंचे बीडीओ चंद्रभान उपाध्याय चुप्पी साधे हुए क्यों है।
डा दयाराम वर्मा ब्यूरो चीफ बस्ती
