अर्जुन रौतेला आगरा। टेढ़ी बगिया स्थित ईरा कॉम्प्लेक्स में अंकित पेठा स्टोर का शुभारंभ हुआ।
डॉ. रविंद्र सिंह बघेल एवं एम एस निमेष ने फीता काटकर स्टोर का उद्घाटन किया।
इस अवसर पर पेठा स्टोर के संचालक राहुल गुप्ता ने डॉ. बघेल को स्मृति चिन्ह भेंट कर उनका स्वागत एवं सम्मान किया। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित अतिथियों ने नए प्रतिष्ठान की सफलता एवं उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।
उद्घाटन समारोह में आजाद समाज पार्टी (काशीराम) के आगरा जिला अध्यक्ष सौरभ दयाल, संजय कुशवाह (श्री गणेश पैथोलॉजी), वीरू, आकाश, अंकित गुप्ता, धर्मवीर बघेल सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
