अब तक न्याय
जनपद पीलीभीत
दीपावली पर्व आदि को संपन्न कराने एवं शांति कानून व्यवस्था के दृष्टिगत पुलिस अधीक्षक द्वारा पुलिस बल के साथ पैदल फ्लैग मार्च
श्रीकृष्ण भास्कर सह संपादक अब तक न्याय न्यूज आपको अवगत कराते चलें कि जनपद पीलीभीत
*आगामी पर्व दीपावली आदि को सकुशल सम्पन्न कराने एवं जनपद में शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के दृष्टिगत श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा नगर क्षेत्र में भारी पुलिस बल के साथ पैदल गश्त/फ्लैग मार्च कर सुरक्षा व्यस्था का जायजा लिया गया।
श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय श्री अभिषेक यादव द्वारा आगामी पर्व दीपावली आदि को सकुशल सम्पन्न कराने एवं जनपद में शान्ति/कानून व्यवस्था के दृष्टिगत नगर क्षेत्रान्तर्गत प्रमुख बाजारों, व्यस्त चौराहों, मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों एवं अन्य संवेदनशील स्थानों पर पैदल गश्त/फ्लैग मार्च कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया। महोदय द्वारा नगर क्षेत्रान्तर्गत प्रमुख बाजारों, व्यस्त चौराहों, मिश्रित आबादी एवं संवेदनशील स्थलों पर भ्रमण करते हुए आमजन व व्यापारियों से संवाद स्थापित कर शांति, सौहार्द एवं आपसी भाईचारा बनाए रखने की अपील की गई।
इस दौरान सहायक पुलिस अधीक्षक सुश्री नताशा गोयल, क्षेत्राधिकारी नगर, प्रभारी निरीक्षक थाना कोतवाली/सुनगढ़ी मय पुलिस बल मौजूद रहे।
