अब तक न्याय
जनपद पीलीभीत
एआरटीओ पीलीभीत द्वारा चलाया गया विशेष अभियान
श्रीकृष्ण भास्कर सह संपादक अब तक न्याय न्यूज आपको अवगत कराते चलें कि जनपद पीलीभीत
* एआरटीओ द्वारा चलाया गया विशेष अभियान।
* क्षमता से अधिक सवारी ले जा रहे हैं 9 वाहनों का किया चालान।
दीपावली एवं अन्य आगामी पर्वों पर सुरक्षा की दृष्टिगत एआरटीओ वीरेंद्र सिंह द्वारा जनपद के विभिन्न मार्गों पर चेकिंग अभियान चलाया गया। चेकिंग के दौरान मार्ग से निकल रहे विभिन्न वाहनों की गहन चेकिंग की गई। जिसमें दो बसें जो कि हिमाचल प्रदेश से रुपईडीहा एवं लखीमपुर को जा रही थी। इन बसों में निश्चित सीट क्षमता 54 के सापेक्ष 72 यात्री बैठे पाये गए, जिस पर इन दोनों बसों के विरुद्ध चालान की कार्यवाही की गई एवं क्षमता से अधिक सवारियों को अन्य वाहनों से उनके गंतव्य को भिजवाया गया। इसी प्रकार तीन ईको वाहन जिनमें 12 से 13 यात्री बैठे गए थे इनके विरुद्ध भी चालान की कार्रवाई की गई तथा दो ऑटो टेंपो भी निर्धारित क्षमता से अधिक सवारी लेकर परिवहन करते पाए गए। जिस पर उनके विरुद्ध भी चालान की कार्रवाई अमल में लाई गई।
एआरटीओ द्वारा लंबी दूरी तय करने वाली बसों के चालकों को सुरक्षित परिवहन के विषय में जागरूक किया गया उनसे कहा गया कि थकान लगने पर बस को सुरक्षित स्थान पर रोक कर आराम कर ले। नींद और थकान महसूस होने पर बस कदापि न चलाएं। इस प्रकार की लंबी यात्राओं में एक बस में दो चालक अवश्य रहने चाहिए। उन्होंने वाहन चालकों को चेतावनी दी कि निर्धारित क्षमता से अधिक सवारी बैठाकर ना चलाएं तथा सचेत किया कि सुरक्षित परिवहन द्वारा स्वयं के साथ-साथ उनके वाहन में बैठे यात्रियों की भी सुरक्षा सुनिश्चित करें
