बांदा रोटी बैंक ने दीपावली पर जरूरतमंदों को बांटे कपड़े, किताबें और अन्य सामग्री, 350 ग्रामीण हुए लाभान्वित
अमोद कुमार
बांदा,-बांदा रोटी बैंक सोसाइटी ने दीपावली के शुभ अवसर पर ग्राम हटेटी पुरवा में जरूरतमंद ग्रामीणों को वृहद कपड़ा, किताबें, जूते-चप्पल, घड़ी, पर्स, खिलौने, बर्तन आदि का वितरण किया। इस कार्यक्रम में लगभग 350 ग्रामीण लाभान्वित हुए।
कार्यक्रम की जानकारी
बांदा रोटी बैंक सोसाइटी के संरक्षक शेख सादी जमा और सहसंरक्षक चंद्रमौली भारद्वाज के संरक्षण में आयोजित इस कार्यक्रम की अध्यक्षता कार्यालय प्रभारी मोहम्मद शमीम ने की। बांदा रोटी बैंक सोसाइटी के महामंत्री मोहम्मद अजहर के नेतृत्व में ग्राम प्रधान ओमप्रकाश की उपस्थिति में जरूरतमंद ग्रामीणों को सामग्री का वितरण किया गया।जागरूकता अभियान भी चलाया गयाइस अवसर पर बांदा रोटी बैंक सोसाइटी की टीम ने ग्रामीणों को सर्पदंश, स्वास्थ्य, स्वच्छता और उनके कानूनी अधिकारों के प्रति जागरूक किया। संस्थापक/राष्ट्रीय अध्यक्ष रिजवान अली और सचिव मोहम्मद इदरीश ने ग्रामीणों को इन मुद्दों पर जानकारी दी।ग्रामीणों में खुशी की लहर उक्त सामग्री पाकर ग्रामवासियों में अपार खुशी दिखाई दी और उन्होंने बांदा रोटी बैंक सोसाइटी की टीम को दुआओं और आशीर्वाद से नवाजा।कार्यक्रम में शामिल प्रमुख लोगइस कार्यक्रम में उपाध्यक्ष मोहम्मद सलीम, महिला उपाध्यक्ष तरन्नुम फातिमा, महिला महामंत्री रिया खान, शाखा प्रमुख खुटला महेंद्र पाल, उप शाखा प्रमुख छिप्तहरी अलीमुद्दीन, सदस्य निहाल खान, जगदीश श्रीवास, शहाना खान, राबिया खान, नग्गो खातून, नेहा खातून, अनम खान आदि पदाधिकारी, सदस्यों और समाजसेवियों ने अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया और कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग किया ।
