अब तक न्याय
जनपद पीलीभीत
साइबर जागरूकता के अभियान के अंतर्गत साइबर रावण दहन कार्यक्रम आयोजित कर आम जन को जागरूक किया
श्रीकृष्ण भास्कर सह संपादक अब तक न्याय न्यूज आपको अवगत कराते चलें कि
साइबर जागरूकता अभियान के अंतर्गत "साइबर रावण दहन" कार्यक्रम आयोजित कर आमजन को जागरूक किया गया।
आज दिनांक 19.10.2025 को थाना अमरिया पुलिस द्वारा कस्बा अमरिया स्थित रामलीला मैदान में साइबर रावण दहन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में थाना क्षेत्र के सम्मानित नागरिकगण, रामलीला कमेटी के सदस्यगण एवं क्षेत्र के निवासीगण उपस्थित रहे तथा साइबर जागरूकता अभियान में सक्रिय रूप से भाग लिया।
कार्यक्रम के दौरान वर्तमान समय में प्रचलित विभिन्न प्रकार के साइबर अपराधों जैसे – Digital Arrest, Fake Customer Care Call, Work From Home Fraud, Cyber Investment Fraud, Online Trading Scam, Online Shopping Advertisement Fraud, Unknown Link/ APK File Fraud, Chinese Loan App Fraud आदि को रावण के विभिन्न अंगों के रूप में प्रदर्शित कर दहन किया गया।
कार्यक्रम में उपस्थित नागरिकों को साइबर अपराधों से बचाव हेतु उपयोगी जानकारी दी गई तथा साइबर क्राइम हेल्पलाइन नंबर 1930 एवं जनपद पीलीभीत पुलिस द्वारा जारी स्थानीय साइबर हेल्पलाइन नंबर 7830182626 की जानकारी साझा की गई
